बड़वानी को मिलेगी नए तालाबों की सौगात… कलेक्टर ने किया नए स्थानों को चिन्हित

बड़वानी।लकी दावड़े।ब्रांडवाणी। बड़वानी जिले में इस साल भी जलगंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ 19 मार्च से होगा, जो 30 जून तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों समेकित प्रयास से मुख्यतः जन जागरूकता, नवीन जलसंग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई और मरम्मत या नवीनीकरण, जल गुणवत्ता परीक्षण, जल स्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल स्रोतों तथा जल वितरण प्रणालियों की साफ सफाई और मॉनसून में किए जाने वाले पौधारोपण के लिए आवश्यक तैयारियों के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।

कलेक्टर ने किया सघन दौरा

जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर जयति सिंह ने जिले के विभिन्न विकासखंडों का सघन दौरा कर नवीन तालाब निर्माण और गहरीकरण के लिए चिन्हित स्थलों का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं राजस्व व तकनीकी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इन स्थानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने बड़वानी विकासखण्ड के ग्राम अम्बापानी, अम्ल्यापानी, कालाखेत में नवीन तालाब निर्माण के लिए चयनित भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुसार हो अनुसार हो, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन किया जा सके, और आबादी को भी इससे लाभ हो साथ ही भू-जल स्तर में सुधार हो। पाटी जनपद पंचायत के ग्राम चारपटिया, सांवरियापानी और जूनाझिरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनने वाले नवीन तालाबों लिए चिन्हित स्थानों एवं अन्य जल संग्रहण इकाइयों का निरीक्षण कर स्पष्ट किया कि जल स्रोतों का विस्तार ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती के लिए अत्यंत आवश्यक है। ठीकरी विकासखंड के ग्राम बघाड़ी, पाडला, रूपखेड़ा, खुरमपुरा, मंडवाड़ा में कलेक्टर ने पुराने तालाबों के निरीक्षण कर गहरीकरण के निर्देश दिए।

  • jalganga-abhiyan-barwani-jal-sanrakshan-2026-Collector Jayati Singh visit
  • Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना