
बड़वानी: कलेक्टर जयति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागृह में समय-सीमा सह अंतर विभागीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर सिंह ने जनगणना 2027 के मद्देनजर सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ को निर्देशित किया कि यह शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें समयबद्धता अनिवार्य है।
बैठक में बताया गया कि नगरीय क्षेत्र पानसेमल और खेतिया में प्रथम चरण का कार्य अंतिम चरण में है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 85% कार्य पूर्ण हो चुका है।
ये भी पढ़े – बड़वानी में गणगौर पर्व का उल्लास चरम पर, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
टीएल बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एनीमिक महिलाओं की पहचान और प्रबंधन, गेहूं एवं चना उपार्जन, पीएम स्वानिधि, खाद वितरण, क्रियाशील पंचायत एवं शाला भवन निर्माण और पीएम आवास की समीक्षा की गई।
- सीएम हेल्पलाइन प्रकरण
- राजस्व कार्यों की समीक्षा
- जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की समीक्षा
इन सभी मुद्दों पर कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिपं सीईओ काजल जावला, अपर कलेक्टर सोहन कनाश, संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक के माध्यम से जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति और उनकी समयसीमा पर विशेष जोर दिया गया, ताकि सभी योजनाएं समय पर पूरी हों और जनहित में उनके लाभ पहुंच सकें।
ये भी पढ़े – बड़वानी: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण की नई प्राथमिकता सूची जारी
- barwani-collector-census-2027-departmental-review









