
छतरपुर/लवकुशनगर: थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुधौरा के कचेरन पुरवा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पानी पीने के लिए कुएं पर गए दो मासूम बच्चे, 12 वर्षीय रंजीत पाल और 10 वर्षीय आबिद खान, कुएं में गिरकर डूब गए।
सूत्रों के अनुसार, दोनों बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी पीने के लिए कुएं के पास गए थे। अचानक हाथ छूट जाने से पहले आबिद कुएं में जा गिरा, जिसे बचाने के प्रयास में रंजीत पाल ने भी कुएं में छलांग लगा दी।
घटनास्थल पर पुलिस की तत्परता: घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय अम्बे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए रंजीत पाल के शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, आबिद के शव की तलाश अभी भी जारी है।
ये भी पढ़े – छतरपुर/भगवा: झिंगरी में मारपीट के 24 घंटे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- chhatarpur-lavkushnagar-tragic-incident-children-fell-well-one-dead-one-missing









