रीवा रेंज के आईजी पर NDPS मामले में बड़ी कार्रवाई; सेमरिया थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

रीवा: रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत की सख्ती के बाद पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपिश सहित रामयश रावत और सुजीत शर्मा को निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 

बताया जा रहा है कि मामला सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र से पकड़े गए एनडीपीएस के दो आरोपियों से जुड़ा है। आरोप है कि आरोपियों को सेमरिया थाना लाने के बाद करीब छह घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया और नियमानुसार कार्रवाई किए बिना संदिग्ध परिस्थितियों में छोड़ दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी के मौखिक निर्देश पर हुई, जो उस समय रीवा में थे और फोन के जरिए निर्देश दे रहे थे। जांच के दौरान निजी स्तर पर बातचीत और कथित सेटिंग के संकेत भी सामने आए हैं।

मामला सामने आते ही रीवा आईजी गौरव राजपूत ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और मिलीभगत के संकेत मिलने के बाद एसपी ने तत्काल तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़े – मां शारदा लोक की बैठक से नपा अध्यक्ष को नहीं मिला निमंत्रण, मैहर में प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

  • rewa-ndps-case-police-officers-suspended
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    अपहरण की झूठी कहानी रच 2 लाख की फिरौती मांगने का मामला, अंतिम फरार आरोपी सुनील कुर्मी गिरफ्तार

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: देवरी थाना क्षेत्र में युवक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर