पलेरा: पत्रकार कल्याण परिषद का संघर्ष जारी; पत्रकारों की समस्याओं पर विशेष ध्यान

टीकमगढ़/पलेरा: पत्रकारों के अधिकार और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पत्रकार कल्याण परिषद का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। यह बात प्रदेश प्रभारी रामबाबू सिंह परिहार ने पलेरा दौरे के दौरान कही। उन्होंने बताया कि परिषद सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी सक्रिय होकर पत्रकारों को न्याय दिलाने का काम कर रही है।

पलेरा पहुंचने पर जिले के पत्रकारों ने श्री परिहार का गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में उन्होंने पत्रकारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।प्रदेश प्रभारी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि वेदांती त्रिपाठी के नेतृत्व में परिषद ने जो सक्रियता दिखाई है, वह सराहनीय है और उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई जाएगी।

टीकमगढ़ जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसी दौरान सौरभ खरे को सदस्य, आशीष रजक को जिला अध्यक्ष और गौरव वर्मा को पलेरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।पत्रकारों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के प्रति विश्वास जताया। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, लंबित योजनाओं को पुनः शुरू करने और सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी ने इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया।इस अवसर पर सौरभ खरे, आशीष रजक, गौरव वर्मा, सोनू विश्वकर्मा, गगन यादव, समीर खान, राज परिहार, गणेश राय, नितेश खरे, अनिल साहू, छोटू कुशवाह, शिवचरण रजक सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़/पलेरा: हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में उमड़ा जनसैलाब

  • palera-journalist-welfare-council-continues-focus-issues
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पानी-पूरी के ठेले पर धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, युवक तलवार और एयरगन लेकर पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बुरहानपुर। शहर के रासतीपुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे