रतलाम: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने किया नामली और ताल थानों का आकस्मिक निरीक्षण

रतलाम: पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) ने आज थाना नामली और थाना ताल क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना नामली के पुलिस सहायता केंद्र बड़ौदा और पंचेड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी गायत्री सोनी को दिशा-निर्देश देते हुए आवेदनों के त्वरित निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

इसके बाद थाना ताल क्षेत्र में पुलिस चौकी खारवाकला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पल्लवी गौड़, थाना प्रभारी स्वराज डाबी, चौकी प्रभारी वी.डी. जोशी और चौकी स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों, मर्ग जांच और चालानों की समीक्षा की और चौकी के रिकॉर्ड रजिस्टर, बैरक और रखरखाव का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने चौकी पर प्राप्त होने वाले आवेदनों और अपराधों का नियमित संधारण करते हुए मासिक गोषवारा तैयार करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित रखरखाव और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और जनता के विश्वास को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े – रतलाम: नामली थाना पुलिस ने अश्वगंधा चोरी का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

  • ratlam-police-superintendent-amit-kumar-inspects-namli-tal-police-stations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना