बुरहानपुर: नेपा लिमिटेड के पुनरोत्थान के लिए केंद्र सरकार सक्रिय, कर्मचारियों के वेतन के लिए ₹33.54 करोड़ की मांग

बुरहानपुर:  नेपा लिमिटेड के पुनरोत्थान के लिए केंद्र सरकार स्तर पर तेजी देखी जा रही है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नेतृत्व में नेपा ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिए ₹33.54 करोड़ जारी करने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष महेंद्र केशरी, सचिव संजय पवार और संयुक्त सचिव देवेंद्र महोबे शामिल थे। नेपा मिल श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रवीण सोनी भी उपस्थित रहे। हाल ही में नवीनीकृत संयंत्रों का सफल ट्रायल रन किया गया, जिससे तकनीकी क्षमता और संचालन व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा।नेपानगर स्थित यह मिल 140 गांवों की अर्थव्यवस्था से जुड़ी है और हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है।

आरपीआई के माध्यम से सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने भी मामले की गंभीरता केंद्र मंत्री को अवगत कराई। पुणे में सामाजिक कार्यकर्ता प्रगति ताई चापोरकर शिरपुरकर और उनके पति ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर शीघ्र समाधान का आग्रह किया।मेक इन इंडिया और एक जिला एक उत्पाद के तहत नेपा जैसे स्वदेशी उद्योगों को मजबूत करना औद्योगिक आत्मनिर्भरता और क्षेत्रीय विकास के लिए अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: सराफा व्यापारी से 7 लाख के आभूषण लूटे, पुलिस जांच में जुटी

 
 
  • burhanpur-nepa-limited-revival-central-government-employee-salary-fund
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना