नौरोजाबाद के छादा में बाघ का आतंक: दो मवेशियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: नौरोजाबाद क्षेत्र में ग्राम छादा के पास पटपरिहा नाला के किनारे एक बाघ ने दो मवेशियों का शिकार कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल व्याप्त है और लोग जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह महुआ बीनने जंगल गए लोग अचानक बाघ के हमले का सामना करने लगे। बाघ ने मवेशियों पर हमला कर उन्हें घसीटकर ले गया।

घटना इतनी तेज़ थी कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी बाघ की गतिविधियां देखी जाती रही हैं, लेकिन खुलेआम मवेशियों का शिकार करना चिंता का विषय है। लोग अब अपने पशुओं को जंगल में चराने नहीं भेज रहे और बच्चों को भी घर के बाहर अकेले नहीं निकलने दे रहे।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस घटना की आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है, इसलिए वन विभाग को पहले से सतर्क रहना चाहिए था।ग्रामीणों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। फिलहाल पूरे क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़े – उमरिया: पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 24 घंटे में चार गिरफ्तार, एक अभिरक्षा में

  • naurajabad-chhada-tiger-attack-two-cattle-killed-villagers-fear
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर: पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन का मार्गों पर वाहन चेकिंग निरीक्षण

    छतरपुर: छतरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा मार्गों पर चल रही वाहन चेकिंग…

    आगे पढ़ें
    रतलाम: 24 घंटे में पुलिस ने चाकूबाजी के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

    रतलाम/बड़ावदा: पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में शामिल पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कटारे का विधानसभा में ज़ोरदार बयान: “सरकारी योजनाएँ युवाओं के लिए अफीम”

    कटारे का विधानसभा में ज़ोरदार बयान: “सरकारी योजनाएँ युवाओं के लिए अफीम”

    संजय पाठक पर 413 करोड़ का जुर्माना: राजनीति की साजिश या न्याय का प्रश्न?

    संजय पाठक पर 413 करोड़ का जुर्माना: राजनीति की साजिश या न्याय का प्रश्न?

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल