शासकीय सांदीपनि विद्यालय: जबेरा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

जबेरा/दमोह: शासकीय सांदीपनि विद्यालय जबेरा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। अधिक आवेदन आने के कारण कक्षा 9वीं और 6वीं में लॉटरी पद्धति से विद्यार्थियों का चयन किया गया।

विद्यालय के अनुसार कक्षा 9वीं की 90 सीटों के लिए 218 आवेदन आए, जिनमें से 90 छात्रों का चयन किया गया तथा 10 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया। वहीं कक्षा 6वीं की 40 सीटों के लिए 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया और 5 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया।

प्राथमिक स्तर पर KG-1 और कक्षा पहली के सभी आवेदकों को प्रवेश के लिए पात्र माना गया। प्रवेश प्रक्रिया सरपंच शिवलाल धुर्वे, SMDC सदस्य डुम्मन विश्वकर्मा, प्राचार्य संजय बाजपेयी और उप-प्राचार्य अजय सिंघई की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से संपन्न हुई। चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।

ये भी पढ़े – जवेरा महाविद्यालय को स्नातकोत्तर का दर्जा दिलाने की मांग, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

  • jabera-sandeepani-school-admission-process-completed
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना