
भोपाल: अशोका गार्डन क्षेत्र में हुए विजय मेवाड़ा हत्याकांड को लेकर रविवार को हिंदू संगठनों, परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान हजारों लोग शामिल हुए और दोषियों को फांसी देने की मांग की।कैंडल मार्च नेहरू स्कूल चौराहा से शुरू होकर प्रभात चौराहा तक गया और वापस नेहरू स्कूल चौराहे पर समाप्त हुआ।मार्च में विश्वास कैलाश सारंग भी शामिल हुए। वहीं चंद्र शेखर तिवारी, अध्यक्ष हिंदू उत्सव समिति भी कैंडल मार्च में मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी आसिफ बम का पुलिस ने पहले शॉर्ट एनकाउंटर किया था।
ये भी पढ़े – मैहर: एनजीटी की भोपाल पीठ से उठे गंभीर सवाल, पर्यावरण संरक्षण पर लापरवाही के आरोप
- bhopal-ashoka-garden-vijay-mewara-murder-protest-candle-march









