ऑस्ट्रेलिया संसद में गूंजेगा ‘राम नाम’: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज करेंगे इतिहास

कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने के लिए ऑस्ट्रेलिया का रुख किया है। अपनी दिव्य वाणी और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ, वे न केवल प्रवचन दे रहे हैं, बल्कि विश्व शांति और मानवता के संदेश को एक विराट अभियान के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रमुख शहरों – कैनबरा, पर्थ और सिडनी में आयोजित उनके भव्य कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य वाणी और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करने के लिए लोगों का उत्साह देखने लायक होगा।

ये भी पढ़े – बागेश्वर सरकार ने 11 देशों के राजदूतों के साथ की आध्यात्मिक शांति वार्ता; आत्मिक शांति के बिना विश्व शांति असंभव: बागेश्वर सरकार

आज 8 अप्रैल को कैनबरा में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेगा, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार ऑस्ट्रेलिया की संसद के हॉल में अपना उद्बोधन देंगे। यह विशेष कार्यक्रम विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और भारतीय आध्यात्म को समर्पित होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई समाज के गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

यह आयोजन केवल प्रवचन नहीं, बल्कि संस्कृतियों के संगम और आध्यात्मिक संवाद का अद्भुत उदाहरण बनेगा, जो विश्व शांति और मानवता के संदेश को मजबूती से प्रस्तुत करेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पूरी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को विश्वभर में स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है, जो हर संदेश मानवता को जोड़ने की दिशा में नई प्रेरणा दे रहा है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: बागेश्वर धाम के पास बनेगा आधुनिक फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

  • australia-parliament-ram-name-pandit-dhirendra-krishna-shastri
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना