बड़वानी: कलेक्टर जयति सिंह ने बच्चों की शिक्षा और जिला विकास के लिए दिए निर्देश

बड़वानी: कलेक्टर जयति सिंह ने कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित समय सीमा बैठक में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं, उनकी सूची बनाकर घर-घर जाकर माता-पिता को शिक्षा का महत्व बताया जाए और बच्चों को उम्र अनुसार स्कूल में प्रवेश दिलाया जाए। विशेष रूप से 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को कक्षा पहली में नामांकित किया जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। छोटे बच्चों और वृद्धजनों के ई-केवाईसी के लिए ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाए जाएँ। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि एल1 और एल2 स्तर पर शिकायतों का निराकरण किया जाए और लोकसेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किया जाए।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत माइक्रो प्लान बनाकर स्क्रीनिंग करवाई जाए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुरानी बावड़ियों का संरक्षण और सुधार कार्य पुरानी पद्धति के अनुरूप किया जाए। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे बेमौसम बरसात या ओलावृष्टि में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रकरणों का सर्वे और आकलन सात दिनों के भीतर किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, अपर कलेक्टर सोहन कनाश, संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – बड़वानी: इंदौर संभागायुक्त ने जनपद पंचायत सीईओ को निलंबित किया

  • barwani-collector-jayati-singh-education-district-development-directives
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना