मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलर्ट: मैहर को जल्द बनाना होगा अतिक्रमण मुक्त

मैहर:  नगर पालिका में लंबे समय से एसओआर के कारण शहर के विकास कार्य ठप पड़े थे। टेंडर प्रक्रिया अटकने और निर्माण कार्य रुके रहने के कारण नगरवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को लेकर शहर के अध्यक्ष, पार्षद और प्रमुख कार्यकर्ता शीतल नितिन ताम्रकार ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने शहर के विकास और अतिक्रमण की समस्या प्रमुखता से रखी।

मंत्री ने बैठक में त्वरित निर्देश जारी करते हुए कहा कि विकास कार्यों को तुरंत गति दी जाए और शहर में फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए उचित कदम उठाए जाएँ। उन्होंने कलेक्टर मैहर को सीधे निर्देश दिए कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए, और किसी भी जगह पर अनधिकृत निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीतल नितिन ताम्रकार ने मंत्री का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट कराया कि पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए जगहों का निर्धारण किया जा चुका था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई।

इस पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि अब उन्हें शहर को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त चाहिए और प्रशासन को तुरंत कार्यवाही करनी होगी। नगर पालिका और प्रशासन की नींद तोड़ते हुए मंत्री ने जोर देकर कहा कि विकास कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए और अतिक्रमण हटाने में कोई रुकावट स्वीकार्य नहीं होगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मैहर प्रशासन मंत्री के आदेशों को कितना गंभीरता से लागू करता है।

ये भी पढ़े – मैहर के तालाबों पर संकट: मंत्री ने कलेक्टर को तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

  • maihar-kailash-vijayvargiya-encroachment-free-initiative
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे