भोपाल: हिंदूवादी नेताओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले सांसद आलोक शर्मा, सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग

भोपाल: राजधानी भोपाल में भाजपा के सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान सकल हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों के साथ हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और जय माँ भवानी हिन्दू संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू भी मौजूद रहे, इस बैठक में सकल हिन्दू समाज के समाजसेवी के लिए पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।

भोपाल के वरिष्ठ नेता और बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से आग्रह किया कि वे चंद्रशेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि हाल ही में स्लाटर हाउस के मुद्दे को लेकर दोनों ने सक्रियता दिखाई थी। जिससे वो विरोधी लोगो के नजर बन चुके है, हालांकि वे समाज के लिए बेहतर तरीके से सामाजिक कार्य करने का एक अच्छा उदाहरण दे रहे है।

पिछले कुछ दिनों से भोपाल में स्लाटर हाउस का मुद्दा चर्चा में है, जिसमें असलम चमड़ा को मुख्य आरोपी बनाकर NSA की कार्रवाई सरकार द्वारा की गई। स्लाटर हाउस की यह घटना पुरे प्रदेश में बड़ी चर्चा का विषय बनी, जिसको लेकर युवा हिंदूवादी नेता भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी ने भोपाल में सरकार को घेरते हुए नजर आये, इस घटना से यह एक बड़ा मुद्दा बन गया।

इस मुद्दे के कारण दोनों को संभावित खतरे का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भाजपा सांसद अलोक शर्मा ने इन दोनों हिंदूवादी नेता की सुरक्षा की मांग भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से की। यह मुलाकात का उद्देश्य साफ था की युवा हिन्दू नेता चंद्रशेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा सुनिश्चित करना ताकि वे बिना किसी भय के अपने सामाजिक कार्यों को जारी रख सकें। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस संबंध में क्या कदम उठाता है।

  • bhopal-mp-alok-sharma-meets-police-commissioner-hindu-leaders-security-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना