डबरा फायरिंग कांड: बंदूक की नोक पर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने तीन हमलावरों को किया गिरफ्तार

डबरा/भरत रावत: ग्वालियर जिले के डबरा थाना सिटी क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर रायफल, एक 315 बोर की बंदूक तथा दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी के अनुसार, फरियादी साहब सिंह बघेल, निवासी वार्ड क्रमांक 03, डबरा गांव, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 अप्रैल 2026 की शाम को, जब वह अपने पिता के साथ घर के बाहर बैठे थे, तभी योगेश दुबे, ओम उर्फ अभिषेक दुबे, अनिल चौहान और लखन मंडेलिया वहां पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ओम दुबे और अनिल चौहान ने अपनी-अपनी बंदूकों से हवाई फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद, फरियादी और उसका परिवार दहशत में घर के अंदर छिप गया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर एवं एसडीओपी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर ओम उर्फ अभिषेक दुबे, अनिल चौहान एवं लखन मंडेलिया को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर एक 12 बोर रायफल एवं एक 315 बोर की बंदूक बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

  • dabra-police-arrest-three-attackers-gunpoint-threats
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

जर्मनी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड कप में कुरासाओ को 7-1 से रौंदा

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने अपने अभियान…

आगे पढ़ें
फीफा वर्ल्ड कप से जर्सी बाजार में बूम, 15 करोड़ यूनिट बिक्री का अनुमान

फीफा वर्ल्ड कप केवल खेल का सबसे बड़ा मंच…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?