जबेरा उत्कृष्ट विद्यालय में तकनीकी क्रांति: अब आधुनिक लैब में हुनर सीखेंगे छात्र, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बढ़ाया मनोबल

दमोह/जबेरा: शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जबेरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने विद्यालय में नवनिर्मित आईटी लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके अलावा, दो अन्य आधुनिक प्रयोगशालाओं का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय में एक उत्सवमयी प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य मोहन सेन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और विद्यालय के विस्तार हेतु नए भवन एवं खेल मैदान की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंत्री लोधी ने इस मौके पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “ऐसे सम्मान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं।” उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं।

राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी कहा कि, “विद्यालय की आधुनिक प्रयोगशालाएं किसी निजी स्कूल से कम नहीं हैं और यहां मिलने वाला तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा

इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुषमा जैन ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, राजेश सिंघई, रानू नामदेव, रविशंकर बाजपेई, नीरज जायसवाल, सहायक शिक्षा अधिकारी शरद तिवारी, डीवीसी एम.टी. कुरैशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की दिशा में एक नया मानक स्थापित किया है और शासकीय स्कूलों में निजी संस्थानों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

  • jabera-school-tech-revolution-modern-lab-skills-minister-dharmendra-singh-lodhi
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे