दमोह के पाठक कॉलोनी में ‘टीम उम्मीद’ का 23वां स्वच्छता अभियान: नागरिकों ने मिलकर किया तालाब घाट की सफाई

दमोह: शहर के पाठक कॉलोनी स्थित तालाब घाट पर रविवार सुबह ‘टीम उम्मीद’ द्वारा 23वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 से 9 बजे तक चले इस अभियान में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर घाट क्षेत्र की व्यापक सफाई कर पूरे परिसर को कचरा मुक्त किया।

अभियान के दौरान तालाब और उसके आसपास फैले कचरे, खंडित मूर्तियों, फूल-माला व पूजा सामग्री को एकत्रित कर हटाया गया। सफाई के बाद घाट का स्वरूप बदला नजर आया और क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।टीम उम्मीद के प्रमुख हरीश पटेल ने कहा कि स्वच्छता की मुहिम को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा और शहर को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।

अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि लोग तालाब में खंडित मूर्तियां और पूजा सामग्री विसर्जित कर देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। इस पर अपील की गई कि पूजा सामग्री का विसर्जन केवल बहते जल में ही किया जाए।जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव और सेडमेप के जिला अधिकारी पी.एन. तिवारी ने अभियान की सराहना करते हुए नागरिकों से “स्वच्छ सुंदर दमोह” के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

ये भी पढ़े – हटा सिविल अस्पताल में लापरवाही का आरोप, प्रसव के बाद महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने का मामला

  • damoh-team-ummeed-cleanup-campaign-pond-ghat
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना