बुरहानपुर में जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही, 5 कर्मचारी बिना सूचना गायब — 24 घंटे में जवाब नहीं तो निलंबन तय

बुरहानपुर।

जनगणना 2027 के पहले चरण (मकान सूचीकरण) को लेकर जिले में चल रहे प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही सामने आई है। पहले ही सत्र में 5 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में 15 से 25 अप्रैल 2026 तक सेवा सदन विधि लॉ महाविद्यालय में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एंट्री और मकान सूचीकरण का कार्य कराया जाएगा।

जिला जनगणना अधिकारी हर्ष सिंह के निर्देश पर निगम आयुक्त एवं नगर जनगणना प्रमुख संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं संचालित की जा रही हैं। विभिन्न चार्ज स्तरों पर करीब 196 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अलग-अलग कक्षों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बीच, प्रशिक्षण के पहले सत्र में कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनगणना अधिकारी के अनुसार, 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके अनुपस्थिति दर्ज की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 एवं 11 के तहत कर्तव्य में लापरवाही पर आर्थिक दंड के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है। नोटिस प्राप्त करने वालों में शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं, प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर, सहायक आयुक्त सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • burhanpur-janganana-prashikshan-laparwahi-karmchari-suchna-gayab-ghante-jawab-nilamban
  • Shree Vishwakarma

    Shree Vishwakarma

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना