मामूली विवाद से भड़की हिंसा: परिवार आमने सामने चले धारदार हथियार

बनवार/दमोह।     

जिले के सिंग्रामपुर चौकी क्षेत्र के गुबरा गांव के पास शाम झोपड़पट्टी बस्ती में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बहू के भागने से बढ़ा विवाद;
जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ परिवार की एक बहू के घर से भाग जाने की घटना है। साथ रह रहे परिवारों के बीच इस मामले को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था। परिजनों को सदर पति संतोष पर शक था कि इस घटना में उसकी भूमिका है, जिससे विवाद लगातार बढ़ता गया और अंततः हिंसा में बदल गया।

चाकू-कुल्हाड़ी से हमला, कई घायल;
तनाव बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते चाकूबाजी व कुल्हाड़ी से हमला शुरू हो गया। इस दौरान केलवर, सेलबा, सलाबर, संजय और सदर पलसतरी समेत कुल सात लोग घायल हो गए।

108 एंबुलेंस कर्मियों ने दिखाई तत्परता;
घटना के समय जबलपुर से लौट रही 108 एंबुलेंस (वाहन क्रमांक 1310) मौके से गुजरी। ईएमटी अरविंद चमन और पायलट राममूर्ति मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिल सका।

चार गंभीर, जबलपुर रेफर;
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा के बीएमओ डॉ. डी.के. राय के अनुसार, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जबकि तीन का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच;
घटना की सूचना मिलते ही जबेरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • mamuli-vivad-se-bhadki-hinsa-aamne-samne-chale-dhardar-hathiyar
Shree Vishwakarma

Shree Vishwakarma

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया