भारत–न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर, व्यापार और निवेश में बड़ा कदम; निवेश में भी आएगी तेजी

दिल्ली/वेलिंगटन:  भारत और न्यूजीलैंड ने एक व्यापक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। यह समझौता लगभग 9 महीनों की बातचीत के बाद अंतिम रूप में पहुंचा और इसे वैश्विक व्यापार में सहयोग और स्थिरता बढ़ाने वाला कदम बताया जा रहा है।

समझौते के तहत दोनों देशों के बीच व्यापार को आसान और तेज बनाने पर सहमति बनी है। भारत को न्यूजीलैंड में अपने निर्यात के लिए बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी, जबकि न्यूजीलैंड के उत्पादों को भी भारत में अधिक अवसर मिलेंगे। टैरिफ में कटौती और व्यापार नियमों को सरल बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

न्यूजीलैंड के ट्रेड मिनिस्टर टॉड मैक्ले ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए केवल आर्थिक नहीं बल्कि रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यह डील व्यापार को स्थिरता और भरोसा प्रदान करेगी।कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाया गया है।

भारत ने अपने किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरती है, जबकि न्यूजीलैंड अपनी कृषि तकनीक और विशेषज्ञता भारत के साथ साझा करेगा।इस समझौते से कृषि, टेक्नोलॉजी, फिनटेक, मैन्युफैक्चरिंग और MSME सेक्टर को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर निर्यात बढ़ने और निवेश के नए अवसर खुलने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े – NSA अजीत डोवाल UAE दौरा: राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

  • india-new-zealand-fta-trade-agreement-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    पूर्वी तुर्किए में 5.5 तीव्रता का भूकंप: 10 किमी गहराई में था केंद्र, तेज झटकों से सहमे लोग

    पूर्वी तुर्किए में गुरुवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना