जबलपुर में खाद्य सुरक्षा की बड़ी कार्रवाई, नूडल्स जांच में खुलासा और कैफे सील

जबलपुर। शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान नूडल्स और अन्य खाद्य पदार्थों में अजीनोमोटो की उपस्थिति की जांच के लिए कई जगहों से नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान गढ़ा रोड स्थित केशरवानी फास्टफूड, पटेल रेस्टोरेंट, अन्नपूर्णा फास्टफूड, मदनमहल के साहेब बार एंड रेस्टोरेंट, गोराबाजार के चाऊमाऊ होटल, रामपुर के एमपी 20 सहित कई स्थानों से नूडल्स, फ्राइड राइस, पास्ता और मोमोस के नमूने एकत्र किए गए। साथ ही सिविक सेंटर स्थित विभिन्न चाइनीज सेंटरों से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।

जांच के दौरान खाद्य कारोबारियों को यह भी बताया गया कि स्वाद बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में अजीनोमोटो का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्हें निर्देश दिए गए कि आवश्यकता होने पर ही सीमित मात्रा में इसका उपयोग करें और खाद्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इस कार्रवाई में होम साइंस कॉलेज रोड स्थित 4 यार कैफे एंड रेस्टोरेंट में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। किचन में बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए, दीवारों में नमी और क्षति देखी गई, साथ ही अस्वच्छ परिस्थितियों में भोजन तैयार और संग्रहित किया जा रहा था।

इन गंभीर खामियों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से 4 यार कैफे एंड रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान यहां भोजन का निर्माण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट: विवेक तिवारी 

यह भी पढ़े: जबलपुर में अभाविप का बड़ा आयोजन, केलकर की जन्मशती पर गूंजे राष्ट्रवाद के विचार

  • jabalpur-food-check-noodles-action
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका