
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के लिए सूचना दी गई और बाद में उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस सेवा को कॉल करने के बावजूद लगभग आधे घंटे की देरी से मदद पहुंची, जिससे घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और 108/102 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े – फिरोजाबाद में अवैध मिट्टी डंपिंग से प्रदूषण बढ़ा, ककराऊ कोठी क्षेत्र के लोग परेशान
- maharajganj-kolhui-manhawa-road-accident-two-bikes-collision-three-injured-ambulance-delay-2026









