बंगाल चुनाव में मतदाताओं का उत्साह, दूसरे चरण में 11 बजे तक करीब 40 फीसदी वोटिंग दर्ज; पुरबा बर्धमान सबसे आगे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों में कई जिलों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और मतदान केंद्रों पर उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।

11 बजे तक हुगली, नदिया और पुरबा बर्धमान में सबसे ज्यादा मतदान

जिलेवार आंकड़ों में पुरबा बर्धमान सबसे आगे रहा, जहां 11 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद हुगली में 43.12 प्रतिशत और नदिया में 40.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं शहरी क्षेत्रों में कोलकाता उत्तर में 38.39 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 36.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में कुल 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार करीब 3.21 करोड़ मतदाता इस चरण में मतदान के पात्र हैं। इनमें लगभग 1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिलाएं और 792 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 41,001 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 8,000 से अधिक बूथ पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। 

इस चरण में कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 220 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। राजनीतिक रूप से मुकाबला मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच माना जा रहा है। भवानीपुर, टॉलीगंज, कोलकाता पोर्ट, कस्बा और कई शहरी सीटों पर खास नजर बनी हुई है।

भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया, जबकि तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी मतदान किया। कुछ स्थानों से ईवीएम में तकनीकी दिक्कत और छिटपुट तनाव की खबरें भी सामने आई हैं, हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़े – ब्रांणवाणी चुनावी स्पेशल Exclusive: 84% तमिलनाडु, 91% बंगाल, महिलाएं बनीं गेमचेंजर; आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, क्या बदल जाएगी दोनों राज्यों की सत्ता?

  • west-bengal-assembly-election-phase-2-voter-turnout-39-97-percent-till-11am-2026
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे