बुरहानपुर में भीषण आग से 40 एकड़ फसल राख, लाखों का नुकसान

बुरहानपुर: राजोरा और लोखंडिया गांव के बीच शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। आग ने करीब 30 से 40 एकड़ में खड़ी मक्के की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की और कुछ ही देर में पूरे खेत में फैल गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन दमकल के देर से पहुंचने के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका।किसान संतोष ठाकरे ने बताया कि बिजली लाइन में खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी और पूरी फसल जलकर खाक हो गई। वहीं किसान ईश्वर ने कहा कि इस नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ेगा।

खकनार पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया था। आग की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में किसानों पर बिल का झटका, मोटर की क्षमता बढ़ाकर बढ़ाया बिजली बिल

  • burhanpur-agricultural-land-fire-short-circuit-loss
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना