बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, पत्नी बोली- मीडिया ट्रायल ने मरवाया

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तीन लोगों की हत्या के आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराया। जीतू सैनी 25 अप्रैल को हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, जीतू सैनी को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।

यह मामला 25 अप्रैल का है, जब जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी के दौरान उसके दोस्त अमरदीप ने मजाक में उसके चेहरे पर केक लगा दिया था। इसी बात पर जीतू भड़क गया और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अमरदीप, मनीष और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।वहीं, जीतू सैनी की पत्नी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया ट्रायल के कारण पुलिस ने यह कार्रवाई की। उनका कहना है कि जीतू का कोई बड़ा आपराधिक इतिहास नहीं था और उसे एक बार सुधार का मौका मिलना चाहिए था।

ये भी पढ़े – बिजनौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से टूटी मोनिका, चिता तक पहुंची साइबर गैंग की कॉल; ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी जान

  • bulandshahr-triple-murder-accused-jeetu-saini-killed-in-encounter
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम ने मांगी जमानत, अदालत में दाखिल की याचिका

    नई दिल्ली। फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    2026 का ‘सीक्रेट प्लान’? क्या भारतीय सेना में होने जा रहा है कोई बड़ा बदलाव? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

    2026 का ‘सीक्रेट प्लान’? क्या भारतीय सेना में होने जा रहा है कोई बड़ा बदलाव? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा