जबलपुर: नाबालिग तस्करी का सनसनीखेज़ खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर/ शेख सिकंदर:   जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़कियों की तस्करी और उन्हें शादी के नाम पर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। घमापुर थाना क्षेत्र से नवंबर माह में लापता हुई एक नाबालिग को पुलिस ने न केवल सुरक्षित बरामद किया, बल्कि इस घिनौने अपराध में शामिल 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि किस तरह मासूमों को बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ‘सौदेबाजी’ कर बेचा जा रहा था।

नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और 22 दिसंबर को महिला थाना प्रभारी की मदद से पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता ने जब अपने बयान दर्ज कराए, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।”

​शादी के नाम पर बेच दिया

जांच में सामने आया कि मनीष सपेरा नाम का एक व्यक्ति नाबालिग को जबलपुर रेलवे स्टेशन से फुसलाकर ले गया था। उसने पीड़िता को गुना में रहने वाले अपने मामा के हवाले कर दिया। मनीष सपेरा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस नाबालिग का सौदा किया और उसे शुजालपुर के रहने वाले आकाश निर्वाण को शादी के नाम पर बेच दिया।

​9 आरोपि गिरफ्तार

​पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के तार राजगढ़ और रतलाम जिलों से भी जुड़े हुए हैं।

डीएसपी भगत सिंह ने गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे बताया कि अब पुलिस आगे और जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह गिरोह पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

  • jabalpur-minor-girls-trafficking-gang-busted-9-accused-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना