मुख्यमंत्री योगी ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने के दिए निर्देश; यूपी में 31 मई तक 90% भूमि अधिग्रहण पूरा करें: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिशन मोड में समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में मुख्यमंत्री ने एक्सप्रेसवे, लॉजिस्टिक्स हब, औद्योगिक पार्क, शहरी विकास और शिक्षा परियोजनाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद लिंक, चित्रकूट लिंक और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 31 मई तक 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां रेट रिवीजन जरूरी हो, वहां प्रस्ताव तत्काल भेजे जाएं और भूमि स्वामियों से सीधे संवाद कर उचित मुआवजा दिया जाए।

बैठक में बताया गया कि डिफेंस कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में जल्द ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की इकाई का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री ने इससे पहले चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की वित्तीय निविदा प्रक्रिया पूरी करने को कहा।मुख्यमंत्री ने आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक, झांसी लिंक और मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे पर भी कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए।

राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इसके शिलान्यास की तैयारी शुरू करने को कहा।ग्रेटर नोएडा में बन रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को मुख्यमंत्री ने राज्य के लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए गेम चेंजर बताया। बैठक में जानकारी दी गई कि 323 हेक्टेयर में से 301 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने मॉडल कंपोजिट स्कूल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में 75 जिलों में 150 विद्यालय बनाए जाएंगे। इनमें 59 विद्यालयों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि 67 के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। उन्होंने शेष कार्यों में तेजी लाने और स्कूलों के लिए बेहतर लोकेशन तय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मॉडल बिल्डिंग बायलॉज को निवेश अनुकूल बनाकर जल्द लागू करने, औद्योगिक भूखंडों पर समय सीमा में उद्योग स्थापित कराने और निवेशकों से सतत संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।बैठक में लखनऊ के सीड पार्क, टेक्सटाइल पार्क, ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर योजना और वृंदावन योजना स्थित इंटीग्रेटेड सिटी बस टर्मिनल परियोजना की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी लंबित कार्य तेजी से पूरा कराने को कहा।

ये भी पढ़े – लखनऊ में रविवार नियुक्ति पत्र समारोह, 252 दंत स्वास्थ्य विज्ञानी होंगे सम्मानित; सीएम योगी आदित्यानाथ करेंगे सम्मानित

  • up-mission-mode-infra-projects-cm-yogi-review-expressway-logistics
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    मध्य प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की सबसे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?