मुजफ्फरनगर में पुलिस-तस्कर मुठभेड़, ढाई कुंतल गांजा बरामद, दो बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से करीब ढाई कुंतल गांजा बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में गांजा तस्करी की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद नई मंडी थाना पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद चलाए गए कांबिंग ऑपरेशन में तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक क्रेटा कार, एक पिकअप वाहन, करीब 250 किलो गांजा और तीन तमंचे बरामद किए हैं। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़ा गया गिरोह लंबे समय से मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में गांजा सप्लाई कर रहा था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े – सोनभद्र में SP का थाना ओबरा पर औचक निरीक्षण, महिला और साइबर मामलों पर दिए सख्त निर्देश

  • muzaffarnagar-police-encounter-ganja-smugglers-250-kg-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम ने मांगी जमानत, अदालत में दाखिल की याचिका

    नई दिल्ली। फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    2026 का ‘सीक्रेट प्लान’? क्या भारतीय सेना में होने जा रहा है कोई बड़ा बदलाव? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

    2026 का ‘सीक्रेट प्लान’? क्या भारतीय सेना में होने जा रहा है कोई बड़ा बदलाव? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल दावे की हकीकत

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा