रतलाम के जावरा में 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतलाम: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जावरा शहर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।  2 मई को उप निरीक्षक सगीर खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेमलिया वाली मस्जिद के पीछे इमामबाड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है।

ये भी पढ़े – रतलाम/आलोट के युवक की उज्जैन में हत्या, अपहरण के 19 घंटे बाद नीलगंगा क्षेत्र में मिला शव

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी वाहीद पिता नाहीद पठान (27 वर्ष), निवासी पिपली बाजार जावरा को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अन्य आरोपियों में आरिफ पिता रईस पठान (24 वर्ष), निवासी अकब बिजली घर के पीछे जावरा और फरहान पिता अकरम कुरैशी (19 वर्ष), निवासी कड़ाचुरपुरा ताल नाका जावरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में जावरा शहर पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  ऑपरेशन मुस्कान में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: अप्रैल माह में 64 बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब, 19 माह में 830 बच्चों को परिवार से मिलाया

  • ratlam-jawra-md-drugs-bust-3-arrested-15-30-grams-md-drugs-seized-03-may-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना