चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली/ आदित्य शंकर तिवारी: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। चुनावी रुझानों में बेहतर प्रदर्शन के संकेत मिलने के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि नरेंद्र मोदी आज सोमवार को शाम 6:30 बजे नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का दौरा करेंगे।


राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने ट्वीट कर जानकारी दी


राज्यों में पार्टी को सकारात्मक संकेत

जानकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे। चुनावी नतीजों के बीच पार्टी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कई राज्यों में पार्टी को सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं,  जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मुकाबला

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मुकाबला काफी चर्चा में है।

पूड़ी सब्जी और झालमुड़ी  की व्यवस्था

पांच राज्यों की चुनावी नतीजों से पहले बीजेपी केंद्रीय कार्यालय में पूड़ी सब्जी बननी शुरू हो गया है, और झालमुड़ी  की व्यवस्था भी की गई है।

इन चुनाव परिणामों का असर आगामी राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है। भाजपा नेतृत्व लगातार चुनावी नतीजों पर नजर बनाए हुए है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद की तैयारी भी की जा रही है।

  • pm-modi-address-bjp-workers-after-election-results
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना