सतना में हरित शहर की दिशा में कदम, महापौर ने 10 इलेक्ट्रिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सतना: नगर निगम द्वारा शहर को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नगर निगम परिसर में 10 नई टाटा इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल किया।

ये इलेक्ट्रिक वाहन नगर निगम के विभिन्न कार्यों और सेवाओं में उपयोग किए जाएंगे, जिससे न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी। इस पहल को स्मार्ट गवर्नेंस और हरित शहर की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि सतना को एक स्वच्छ, आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में नगर निगम की सेवाओं को और अधिक तकनीकी और पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिले।

ये भी पढ़े – सतना पुलिस की बड़ी सफलता, 155 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

  • satna-green-city-electric-vehicles-launch-mayor-tata-ev-nagar-nigam-2026
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आरोन में झोलाछाप डॉक्टरों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    गुना/आरोन, ब्यूरो रिपोर्ट : गौरव शर्मा (ब्रांडवाणी): आरोन कस्बे…

    आगे पढ़ें
    मैहर में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रामनगर क्षेत्र के कुबरी गांव में छापेमारी कर 4 वाहन जप्त, खनिज विभाग और राजस्व टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध परिवहन उजागर

    मैहर:  कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देश पर अवैध खनन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप