ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर जताई खुशी, भाजपा की जीत को बताया जनता का जनादेश

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में एनडीए और भाजपा का प्रदर्शन यह संकेत देता है कि जनता विकास और सुशासन के पक्ष में है।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां लंबे समय से अलग-अलग दलों की सरकारों के बावजूद अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने दावा किया कि जनता ने इस बार बदलाव के पक्ष में निर्णय लिया है और चुनाव परिणाम उसी का प्रमाण हैं। डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान तमाम चुनौतियों और परिस्थितियों के बावजूद जनता ने अपने निर्णय पर दृढ़ता दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पार्टी के प्रति जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आरोग्यधाम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण

 

  • gwalior-cm-mohan-yadav-bengal-election-results-reaction-bjp-victory-statement-2026
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दमोह में 80 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त सागर की बड़ी कार्रवाई

    दमोह, रिपोर्टर : आकिब खान: दमोह में लोकायुक्त सागर…

    आगे पढ़ें
    खजुराहो में महाराजा छत्रसाल जयंती पर भव्य शोभायात्रा, 252 ध्वज पताकाओं और सांस्कृतिक झांकियों ने मोहा मन

    खजुराहो की पावन धरा पर बुंदेलखंड के गौरव, वीर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप