
मैहर जिले के अमदरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
ज्वलनशील पदार्थ बरामद
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम घुनवारा स्थित गणेश ढाबा पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान ढाबे के अंदर अवैध रूप से रखा गया ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया।
मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से कुल 150 लीटर डीजल (कीमत 13,978.50 रुपये) और 50 लीटर पेट्रोल (कीमत 5,396 रुपये) जब्त किया। मामले में आरोपी संतोष साहू (30 वर्ष), निवासी घुनवारा थाना अमदरा के खिलाफ धारा 287 बीएनएस एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टीकाराम कुर्मी, सहायक उप निरीक्षक सुशील अहिरवार, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, आरक्षक रवि सिंह एवं प्रमोद पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
ब्युरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा
- amdara-police-crackdown-illegal-diesel-petrol-sale-seize-200-ltr-inflammable-material









