बैतूल में सनसनीखेज वारदात: अज्ञात विस्फोटक से 11 गोवंश घायल, 3 की मौत, डेम किनारे बम जैसी सामग्री मिलने से हड़कंप

बैतूल: भौंरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोयलारी पंचायत कछार में अज्ञात विस्फोटक पदार्थ के संपर्क में आने से 11 गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 3 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास स्थित डेम पर गोवंश रोज की तरह पानी पीने पहुंचे थे, तभी अचानक जोरदार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने देखा कि कई गोवंश गंभीर हालत में तड़प रहे थे और कुछ मृत पड़े थे।

ग्रामीण लखन मवासे ने बताया कि डेम किनारे आटे के गोलों में विस्फोटक सामग्री मिलाकर रखी गई थी, जिसे खाने के बाद यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने के बाद भौंरा थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, पटवारी और नर्मदापुरम से बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम घायल गोवंश के इलाज में जुटी है। राष्ट्रीय हिंदू सेना ने इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है और मामले की गंभीर जांच की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – बैतूल: गांधी भवन भोपाल में 10 मई को मेहरा समाज का प्रांतीय सम्मेलन, कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

  • betul-cow-blast-case-koyalari-village-investigation-bomb-squad-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?