सागर: गुटखा मांगने से शुरू विवाद में हत्या, 72 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

सागर: जिला सागर के थाना बरायठा क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मई की रात लगभग 9 बजे ग्राम धवारा में गुटखा मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

फरियादी पक्ष के अनुसार, गुटखा देने से इंकार करने पर राजेश अहिरवार और उसके भाई बीरन अहिरवार ने पहले मारपीट की। इसके बाद विवाद बढ़ते हुए आरोपी राजेश, बीरन और गोकल अहिरवार ने लाठी और पत्थरों से हमला कर बाबूलाल, खिलान और विनोद अहिरवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।हमले में खिलान अहिरवार के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज कराया गया।

घटना के बाद थाना बरायठा में मर्ग क्रमांक 07/2026 तथा अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत धारा 296(बी), 115(2), 103(1), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 मई 2026 को आरोपी राजेश अहिरवार और बीरन अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं 05 मई 2026 को तीसरे आरोपी गोकल अहिरवार को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना बरायठा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बड़ी सफलता: पेंच से लाई गई बाघिन N6 ने दिया चार शावकों को जन्म, बाघों की संख्या 30 पार

  • sagar-baryatha-murder-case-gutkha-dispute-arrest-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना