मैहर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की सख्ती: 19 पेटी जब्त, ठेकेदार पर कार्रवाई की तैयारी

मैहर: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नकेल कसनी शुरू कर दी है। अमरपाटन पुलिस ने हाल ही में 11 पेटी अवैध शराब पकड़े जाने के मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है, जिसके बाद बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त की गई शराब की पैकारी अमरपाटन की एक अधिकृत दुकान से की जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी नाम सामने आ सकते हैं।

इसी बीच नादन पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब का कनेक्शन भी इसी दुकान से जुड़ता नजर आ रहा है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस अब शराब दुकान और उससे जुड़े ठेकेदार की भूमिका की गहन जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही संबंधित दुकान और ठेकेदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़े – मैहर में सड़क निर्माण पर घोटाले के आरोप, कांग्रेस ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

  • maihar-illegal-liquor-seizure-amarpatan-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना