रीवा में नए एसपी की आमद: गुरुकरण सिंह ने संभाली कमान, अपराध पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

रीवा: जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने बुधवार को आमद देते हुए पदभार संभालने की प्रक्रिया शुरू की। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने पूर्व एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की।

कानून व्यवस्था पर हुआ मंथन
मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पूर्व एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने नवागत एसपी को जिले की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील इलाकों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी दी।

अपराध नियंत्रण प्राथमिकता
नवागत एसपी गुरुकरण सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून का राज स्थापित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

पुलिसिंग में कसावट के संकेत
एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुकरण सिंह जल्द ही थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। उनके आगमन से जिले में पुलिसिंग में कसावट और अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़े – मैहर में कांग्रेस संगठन को मजबूती: चूड़ामणि बढोलिया बने नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

 
 
  • rewa-new-sp-gurukaran-singh-takes-charge
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा