टीकमगढ़ में ‘जन शीतल आश्रय’ का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने गरीबों संग किया भोजन

टीकमगढ़/महेश सानी की रिपोर्ट: भीषण गर्मी और लू से परेशान आमजन को राहत देने के लिए नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा ‘जन शीतल आश्रय’ की शुरुआत की गई है। जिला अस्पताल परिसर स्थित दीनदयाल अंत्योदय रसोई में बनाए गए इस आश्रय स्थल का शुभारंभ प्रदेश की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

‘जन शीतल आश्रय’ को विशेष रूप से गर्मी से बचाव के लिए तैयार किया गया है। यहां खस की टटियां लगाई गई हैं, पानी की फुहारों और पंखों की व्यवस्था की गई है, जिससे तापमान में कमी का एहसास हो सके। साथ ही राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए शुद्ध ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। यह पहल खासतौर पर मजदूरों, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि दोपहर की तेज धूप में उन्हें राहत मिल सके।

शुभारंभ अवसर पर मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है और यह आश्रय स्थल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

‘जन शीतल आश्रय’ कार्यक्रम में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई, पूर्व विधायक राकेश गिरी, नगर पालिका सीएमओ ओमपाल भदौरिया सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए शहर के अन्य स्थानों पर भी ऐसे आश्रय स्थल शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि किसी भी नागरिक को गर्मी से परेशानी न हो।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में मानवता शर्मसार: शादी समारोह से नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

  • tikamgarh-jan-sheetal-ashray-launch-krishna-gaur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?