खंडवा को “शांति का टापू” बनाने वाले डीआईजी मनोज राय का भोपाल तबादला, विदाई पर हुआ सम्मान

खंडवा: शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले डीआईजी मनोज राय का स्थानांतरण अब प्रदेश की राजधानी भोपाल कर दिया गया है। श्री राय खंडवा में नगर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए शासन द्वारा उन्हें पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया था।

खंडवा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ हत्या, बड़ी चोरी और डकैती जैसे मामलों में अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनके स्थानांतरण के अवसर पर समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उनके सफल कार्यकाल को देखते हुए भाजपा संगठन और पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, कार्यालय मंत्री भारत पटेल और हिमांशु राज ने डीआईजी मनोज राय को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।mवहीं पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के आशीष चटकले, रामचंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौहान, सुनील जैन, मंगलेश शर्मा, रितेश चौहान और संजय दुबे ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बंगले पर पहुंचकर उनका स्वागत किया और कृष्ण प्रिया जी की कथा में आमंत्रित किया।

इस अवसर पर डीआईजी मनोज राय ने कहा कि जिलेवासियों और सभी के सहयोग से खंडवा में शांति व्यवस्था बनी रही। उन्होंने कहा कि दादाजी के आशीर्वाद और जनसहयोग से दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण को भी गति मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि खंडवा में मिला प्रेम और अपनापन वे सदैव याद रखेंगे।

ये भी पढ़े – खंडवा: गुलमोहर क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर रहवासियों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

  • khandwa-dig-manoj-rai-transfer-bhopal-farewell-honour
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना