दमोह: हटा थाना प्रभारी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, गरीब बेटी की शादी में दिए उपहार; समाजसेवियों ने भी बढ़ाया हाथ

दमोह: हटा थाना क्षेत्र में पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। थाना प्रभारी ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर इंसानियत और सेवा भावना की अनूठी मिसाल पेश की है। हटा थाना क्षेत्र के एक अत्यंत गरीब परिवार की बेटी प्रीति विश्वकर्मा की शादी पन्ना जिले के पगरा में तय हुई थी। पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण शादी की तैयारियां करना मुश्किल था।

इसकी जानकारी जब हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी तक पहुंची, तो उन्होंने बिना देर किए मदद का निर्णय लिया। थाना प्रभारी ने बेटी की शादी के लिए घरेलू उपयोग की सामग्री जैसे पलंग, कूलर, बर्तन, सोफा, अलमारी, सूटकेस सहित कई आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं। इसके साथ ही दुल्हन की तैयारी के लिए लहंगा, चुनरी और ब्यूटीशियन की व्यवस्था भी कराई गई।

सुधीर कुमार बेगी ने इस पहल को केवल व्यक्तिगत सहयोग तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाजसेवियों को भी इस कार्य से जोड़ा। इसके बाद कई समाजसेवियों ने थाने पहुंचकर आर्थिक सहयोग दिया, जिससे शादी को गरिमामय रूप से संपन्न कराने में मदद मिली। इस पूरे प्रयास से न सिर्फ परिवार को बड़ी राहत मिली बल्कि क्षेत्र में भी खुशी और सकारात्मक संदेश गया। प्रीति ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि जो भी जरूरतमंद उनके पास मदद के लिए आता है, यदि संभव हो तो सामूहिक प्रयास से उसकी सहायता की जाती है, क्योंकि इससे बड़ी जनसेवा और कुछ नहीं हो सकती। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़े – दमोह: हाई वोल्टेज टावर पर चढ़े युवक का 6 घंटे बाद रेस्क्यू, पुलिस ने बचाई जान

  • damoh-hata-thana-prabhari-help-poor-girl-marriage-humanity-example
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना