महराजगंज: नेपाली नंबर की बाइक से गश्त करते एसएसबी जवान का वीडियो वायरल, सीमा क्षेत्र में चर्चा तेज

महराजगंज/मोहम्मद आलम की रिपोर्ट:: उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद महराजगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ भारतीय सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान का नेपाली नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल से गश्त करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय सुरक्षा बल के जवान द्वारा दूसरे देश (नेपाल) के वाहन का उपयोग किए जाने की घटना पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो एसएसबी की 66वीं बटालियन के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदी डाली गांव के दक्षिण टोला का बताया जा रहा है। जिस मोटरसाइकिल का उपयोग जवान द्वारा किया जा रहा था, वह नेपाल के रूपनदेही जिला स्थित कोटही माई गांव पालिका (वार्ड नंबर तीन) के एक युवक की है।

सीमा पर तैनात एक अनुशासित बल के जवान द्वारा विदेशी नंबर प्लेट के वाहन से गश्त करने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है कि आखिर किन परिस्थितियों में जवान को नेपाली बाइक का सहारा लेना पड़ा।

ये भी पढ़े – महराजगंज में रूह कंपा देने वाला हादसा: महिला को चार ट्रकों ने रौंदा, सड़क पर बिखरा शव

  • maharajganj-news-ssb-jawan-patrolling-on-nepali-number-plate-bike-video-viral
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, आपात हालात से निपटने का कराया गया पूर्वाभ्यास

    लखीमपुर खीरी/विकास गुप्ता की रिपोर्ट:  कानून व्यवस्था को मजबूत…

    आगे पढ़ें
    लखनऊ: जनगणना की तैयारियों को लेकर CMO की बड़ी बैठक, SGPGI और KGMU के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

    लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में जनगणना कार्यों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

    बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

    इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

    इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान