बुरहानपुर: शिकारपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्षेत्र में किया फुट पेट्रोलिंग

बुरहानपुर/ राजवीर सिंह राठौड़:   पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन फुट पेट्रोलिंग की गई।

पैदल भ्रमण

थाना प्रभारी शिकारपुरा संदीप चौरसिया ने थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजार क्षेत्र, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल भ्रमण किया।

समस्याओं एवं सुझावों को सुना

फुट पेट्रोलिंग के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय रहवासियों से जन संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।

मार्गों की जानकारी

पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संकरी गलियों, आने-जाने के मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पहुंच मार्गों की जानकारी भी प्राप्त की गई।

सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील

नागरिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

विशेष नजर रखी गई

पेट्रोलिंग के दौरान असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को समझाइश दी गई।

पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य

थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार इस प्रकार की गतिविधियां जारी रखने की बात कही गई।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता एवं जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

  • burhanpur-shikarpura-police-conducted-foot-petrolling-in-area
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना