कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव:  कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत रात्रि ब्लैकआउट मॉकड्रिल संबंधी कार्ययोजना के संबंध में  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य युद्ध, हवाई हमले या किसी अन्य राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान रोशनी को छिपाने के अभ्यास और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जांच करना है। बैठक में बताया गया कि इस मॉकड्रिल को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए विभागवार विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।
बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, सहायक कलेक्टर अंकित जैन सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
अफवाह को फैलने से रोकना

बैठक में बताया गया कि मॉकड्रिल के दौरान जनता में दहशत न फैले, इसके लिए मॉकड्रिल से 2-3 दिन पहले समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को मॉकड्रिल के बारे में पर्याप्त प्रचार प्रसार किया जाए। नागरिकों को बताया जाए कि सायरन बजते ही घर की सभी लाइटें बंद कर दें, खिड़कियों पर पर्दे डाल दें और सड़क पर वाहन रोककर उनकी हेडलाइट बंद कर दें। साथ ही किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोकना भी जरूरी है।

  • meeting-held-chairmanship-collrctor-vishwakarma-preparation-blackout-mock-drill
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

10 किलो गांजा कांड का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार: 12 लाख रुपये कीमत की XUV700 कार बरामद

छतरपुर/ अमित अवस्थी: छतरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी