बॉलीवुड की ‘मसाकली’ फिर बनीं मां, दूसरे बेटे के नाम में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

ब्रांणवाणी एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर परिवार की बेहद खूबसूरत और भावुक तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उनके नन्हे राजकुमार का नाम ‘रुद्रलोक कपूर आहूजा’ रखा गया है।

ये भी पढ़े – मुंबई में 15 जून से सजेगा MIFF 2026 का मंच, वृत्तचित्र और एनिमेशन फिल्मों का होगा महाकुंभ; फेस्टिवल का पंजीकरण शुरू

सोनम कपूर ने पोस्ट के जरिए इस नाम के पीछे छिपे गहरे आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि रुद्रलोक का जन्म एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जिसे परिवार ने एक दिव्य आशीर्वाद के रूप में स्वीकार किया है। ‘रुद्रलोक’ नाम की व्याख्या करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि वेदों के अनुसार ‘रुद्र’ शक्ति, परिवर्तन और दुखों का विनाश करने वाली ऊर्जा के प्रतीक हैं। यह नाम उपचार, नई शुरुआत और असीम ताकत का प्रतिनिधित्व करता है।

अभिनेत्री ने अपने दोनों बेटों वायु और रुद्रलोक के नामों के बीच एक खास जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने साझा किया कि जहाँ ‘वायु’ जीवन की सांस और प्राण ऊर्जा का प्रतीक है, वहीं ‘रुद्र’ शक्ति और बदलाव को दर्शाता है। ये दोनों नाम मिलकर जीवन के संतुलन और आध्यात्मिक गहराई को प्रदर्शित करते हैं।

सोनम की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, बिपाशा बसु और महीप कपूर जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट कर नन्हे रुद्रलोक पर अपना प्यार बरसाया है। गौरतलब है कि सोनम और आनंद साल 2018 में विवाह बंधन में बंधे थे। साल 2022 में उनके बड़े बेटे वायु का जन्म हुआ था और अब रुद्रलोक के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।

ये भी पढ़े – सिर्फ गेम नहीं, ये तो रोंगटे खड़े करने वाला मंजर है! बड़े पर्दे पर फिर लौटा ‘मॉर्टल कॉम्बैट 2’ का खौफनाक अंदाज

  • sonam-kapoor-anand-ahuja-announce-second-baby-name-rudralok
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रजनीकांत की Jailer 2 से नहीं टकराएगी धनुष की OM: Chapter 1, रिलीज डेट टली, दिवाली पर भी नहीं आएगी फिल्म

    धनुष ने अपनी अपकमिंग फिल्म OM: Chapter 1 की…

    जख्मी हाथ, विंटेज कार और दमदार अंदाज… ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर का फर्स्ट लुक छाया

    संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना