फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फिर फिदा होगी दुनिया, बॉलीवुड की ‘साकी-साकी’ गर्ल नोरा फतेही टोरंटो में करेंगी धमाका!

ब्रांणवाणी एंटरटेनमेंट/स्पोर्टस डेस्क:बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। नोरा 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ (BMO) फील्ड में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस देंगी।

इसके साथ ही वह फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बनकर इतिहास रच देंगी। गौरतलब है कि नोरा इससे पहले 2022 फीफा वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

कनाडा में होने वाले इस शो में नोरा के साथ मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर डीजे संजॉय भी नजर आएंगे। इस मेगा इवेंट में नोरा फतेही के अलावा माइकल बुब्ले, एलानिस मोरिसेट और एलेसिया कारा जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में ग्लोबल पॉप स्टार कैटी पेरी मुख्य आकर्षण होंगी, जिनके साथ लिसा और रेमा जैसे सितारे मंच साझा करेंगे।

फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी यह है कि ‘वाका-वाका’ गर्ल शकीरा भी इस वर्ल्ड कप में वापसी कर रही हैं। शकीरा ने अपने नए वर्ल्ड कप एंथम ‘दाई दाई’ (Puntería/Dai Dai) की घोषणा की है, जिसमें वे नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय के साथ नजर आएंगी। 11 जून से शुरू होने वाले इस महाकुंभ में कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जिसका समापन 19 जुलाई को न्यू जर्सी में फाइनल मुकाबले के साथ होगा।

ये भी पढ़े – बॉलीवुड की ‘मसाकली’ फिर बनीं मां, दूसरे बेटे के नाम में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

  • nora-fatehi-to-perform-at-fifa-world-cup-2026-opening-ceremony-toronto
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रजनीकांत की Jailer 2 से नहीं टकराएगी धनुष की OM: Chapter 1, रिलीज डेट टली, दिवाली पर भी नहीं आएगी फिल्म

    धनुष ने अपनी अपकमिंग फिल्म OM: Chapter 1 की…

    जख्मी हाथ, विंटेज कार और दमदार अंदाज… ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर का फर्स्ट लुक छाया

    संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना