मैडम’ के तेवर पड़े ढीले: हाई-लेवल शिकायत के बाद बदली प्रामोटी IAS की कार्यशैली, अनुशासन में निपटा रहीं काम।

अफ़सरशाही के गलियारों में इन दिनों एक ‘प्रामोटी आईएएस’ महिला अधिकारी के बदले-बदले अंदाज़ की खूब चर्चा हो रही है। एक महत्वपूर्ण आयोग में पदस्थ इन मैडम की छवि अब तक अपनी मर्जी से काम करने और सीनियरों को नजरअंदाज करने वाली रही है, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।

अध्यक्ष की शिकायत का हुआ गहरा असर सूत्रों के अनुसार, यह बड़ा बदलाव आयोग के अध्यक्ष द्वारा की गई एक ‘हाई-लेवल’ शिकायत के बाद आया है। बताया जाता है कि पहले मैडम अपनी कार्यशैली को लेकर काफी चर्चा में रहती थीं—कभी भी अवकाश पर चले जाना, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करना और अपनी मर्जी के अनुसार फाइलें आगे बढ़ाना उनकी आदत का हिस्सा था।

अब दिख रही है गजब की सक्रियता शिकायत की गाज गिरने के बाद अब मैडम पूरी सक्रियता और अनुशासन के साथ आयोग के कामकाज में जुटी नजर आ रही हैं। जो काम हफ़्तों से लंबित थे, उन्हें अब तेजी से निपटाया जा रहा है। इतना ही नहीं, मैडम अब आयोग के सीनियर सदस्यों के साथ निरंतर तालमेल बैठा रही हैं और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन भी कर रही हैं।

प्रशासनिक गलियारों में लोग कह रहे हैं कि ‘देर आए दुरुस्त आए’, लेकिन यह चर्चा भी आम है कि अगर शिकायत ऊपर तक न पहुँचती, तो शायद यह बदलाव देखने को न मिलता।

  • promotee-ias-officer-behavior-change-after-complaint-commission-news
gaurav singh rajput

gaurav singh rajput

Related Posts

FCRA Amendment Bill 2026: हंगामे के बीच JPC के पास भेजा गया बिल, विपक्ष ने किया जोरदार विरोध

संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा…

आगे पढ़ें
भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप