प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारम्भ

खण्डवा।  वर्षा ऋतु में संभावित प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने के लिए होमगार्ड, एवं एसडीईआरएफ कार्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार से खंडवा जिले में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

“कैप्सूल कोर्स” का मुख्य उद्देश्य

 

होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आशीष कुशवाह ने बताया कि इस “कैप्सूल कोर्स” का मुख्य उद्देश्य होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों की क्षमता वृद्धि और कौशल उन्नयन करना है।

जीवन रक्षा के विभिन्न गुर

इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आपदा प्रबंधन के आधुनिक उपकरणों का संचालन, बेसिक एवं एडवांस तैराकी और जीवन रक्षा के विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे।

बचाव कार्यों की बारीकियों से अवगत

जिला स्तरीय प्रशिक्षण के सहायक प्रभारी प्लाटून कमांडर रविंद्र महिवाल ने सोमवार को जवानों को आपदा के समय त्वरित रिस्पांस, डीप डाइविंग और बचाव कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से होमगार्ड के जवान मानसून के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति में आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद और कुशल बन सकेंगे।

  • special-training-program-launch-to-deal-with-natural-disaster
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

हार्ट रोड सब्जी मंडी में गंदगी का कचरा बना मवेशियों के जान का संकट, अव्यवस्था पर उठे सवाल

गुना/ मोहित सोनी : शहर के हार्ट रोड स्थित…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम