रायसेन पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 29 मई तक होंगे पंजीयन

रायसेन, 11 मई 2026। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 10वीं के आधार पर प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन पंजीयन 4 मई 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं, जो 29 मई 2026 तक किए जा सकेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी कोरी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी डीटीई के एमपी ऑनलाइन पोर्टल dte.mponline.gov.in पर जाकर प्रवेश नियम, दिशा-निर्देश और काउंसिलिंग संबंधी जानकारी देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल होने से पहले सभी नियमों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

ऑनलाइन पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 और 31 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। संस्थाओं की प्राथमिकता सत्यापन के बाद अभ्यर्थी 15 मई से 2 जून 2026 तक चॉइस लॉक कर सकेंगे। वहीं चॉइस में परिवर्तन की सुविधा 1 जून और 2 जून 2026 तक दी जाएगी। फाइनल चॉइस लॉक के बाद कॉमन मेरिट सूची 3 जून 2026 को एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की जाएगी। आवंटन पत्र ऑनलाइन जारी होने और आवंटित संस्था में प्रवेश की प्रक्रिया 8 जून से 13 जून 2026 तक चलेगी।

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखा में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 10वीं की अंकसूची, मूल निवास प्रमाण पत्र, फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। विद्यार्थी स्वयं एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या कियोस्क सेंटर से पंजीयन करा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9827666729, 9329443475, 9717581032, 9654929463 और 9575110404 पर संपर्क कर सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव

यह भी पढ़े: मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी हुए भावुक, बोले- सेवा ही मेरा संकल्प

  • Raisen Polytechnic College begins admission process registrations to be held till May 29
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

हार्ट रोड सब्जी मंडी में गंदगी का कचरा बना मवेशियों के जान का संकट, अव्यवस्था पर उठे सवाल

गुना/ मोहित सोनी : शहर के हार्ट रोड स्थित…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम