रायसेन में डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर बैठक, कलेक्टर ने दिए जरूरी निर्देश

रायसेन। राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अंर्तविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने की। बैठक में मलेरिया, डेंगू और चिकुनगुनिया जैसे वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और बचाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रियम्बदा गुप्ता ने जानकारी दी कि सभी शासकीय अस्पतालों में वैक्टर जनित रोगों की जांच और उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मच्छर इन बीमारियों के मुख्य कारण हैं, इसलिए लोगों को अपने घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

बैठक में कुलर, पानी की टंकियों, पक्षियों के बर्तनों और छतों पर जमा पानी की नियमित सफाई करने की सलाह दी गई। साथ ही एनाफिलीज और एडिज मच्छरों के जीवन चक्र और उनके स्वभाव की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने मलेरिया और डेंगू नियंत्रण के उपायों, जागरूकता अभियान, विभागीय समन्वय और अन्य जरूरी गतिविधियों पर भी चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, एडीएम मनोज उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव

यह भी पढ़े: रायसेन पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 29 मई तक होंगे पंजीयन

 

  • Meeting held in Raisen regarding prevention of dengue and malaria Collector gave necessary instructions
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना