रायसेन: गैरतगंज में जिला स्तरीय युवा संगम मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव:  जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार 12 मई 2026 को गैरतगंज विकासखण्ड के देवनगर स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जा रहा है।

स्वरोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी

जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित यह युवा संगम मेला 12 मई को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक आयोजित होगा। इस युवा संगम मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के साथ ही शासन की स्वरोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती

इस जिला स्तरीय युवा संगम मेले में नवभारत फर्टीलाइजर भोपाल, भास्कर मण्डीदीप, आईपीएस भोपाल, इंसुलेटर एण्ड इलेक्ट्रिकल्स मण्डीदीप, यश्यवी ग्रुप मण्डीदीप, सागर मेनिफेक्चर तामोट, होम हेल्प सेंटर रायसेन, हकाई सिकरोटी मण्डीदीप, आर सेठी रायसेन, वोल्वो आयशर वगरोदा, पुखराज प्रा.लि. भोपाल समर्थन ट्रस्ट भोपाल द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।

अनिवार्य योग्यता

इसके लिए अनिवार्य योग्यता पदानुसार कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं डिग्री इंजीनियरिंग है। आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है। इस अवसर पर ऐसे अभ्यर्थी जो स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं उन्हें विभिन्न स्वरोजगारमूलक विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

  • raisen-district-level-yuva-sangam-mela-in-gairatganj-employement-opportunities
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

राम चरण के दमदार लुक ने बढ़ाई हलचल, ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को होगा रिलीज

दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार 2.0 का आगाज: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार 2.0 का आगाज: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में पहुंचे पीएम मोदी; श्री श्री रविशंकर ने बताया ‘भारत माता का श्रेष्ठ पुत्र’

आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में पहुंचे पीएम मोदी; श्री श्री रविशंकर ने बताया ‘भारत माता का श्रेष्ठ पुत्र’

‘थलापति’ विजय के हाथों में तमिलनाडु की सत्ता, पहली कैबिनेट में डॉक्टर, पूर्व IRS अफसर, आईटी एक्सपर्ट और युवा चेहरों को मिली जगह

‘थलापति’ विजय के हाथों में तमिलनाडु की सत्ता, पहली कैबिनेट में डॉक्टर, पूर्व IRS अफसर, आईटी एक्सपर्ट और युवा चेहरों को मिली जगह

सीहोर: प्रदेश को ₹2024 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी मंजूरी

सीहोर: प्रदेश को ₹2024 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी मंजूरी